नगरी में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया जोर

0

 

नगरी में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया जोर

वरिष्ठ कांग्रेसियों, जोन-बूथ पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, सेवादल, सरपंचों और जनपद सदस्यों का हुआ सम्मान

तारिणी चंद्राकर बोलीं—“दिया बुझने से पहले बहुत फड़फड़ाता है, भाजपा भी अब उसी दौर में”


उत्तम साहू 

नगरी। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से नगरी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनवर रजा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, जोन एवं बूथ पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, सेवादल, सरपंचों और जनपद सदस्यों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा गांवों में आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेश ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि जिस तरह आज कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, उससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर अभी से जमीनी स्तर पर सक्रिय होने का आह्वान किया।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस महिलाओं को सम्मान और प्राथमिकता देने का कार्य करती है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में असंतोष बढ़ रहा है। इसी दौरान उन्होंने राजनीतिक तंज कसते हुए कहा, “दिया बुझने से पहले बहुत फड़फड़ाता है, भाजपा भी आज उसी तरह फड़फड़ा रही है और अब इनके बुझने का समय आ गया है।”

कार्यक्रम में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेश ठाकुर, अशोक सोम, स्मिता ठाकुर, धमतरी प्रभारी, पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव, कैलाश प्रजापति, बिंदा नेताम, मनोज साक्षी, छाया साहू, प्रमोद कुजाम, श्रीधन सोम, हनीफ अली, डीहूराम साहू, उमेश देव, कैलाश जैन, राजेंद्र सोनी, अंजोर निषाद, राम भरोस साहू, भानेंद्र ठाकुर, दव्वालाल देवांगन, रामप्रसाद मरकाम, शिव परिहार, रवि ठाकुर, निकेश ठाकुर, सलमान रजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ता सम्मेलन को कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चली आ रही अंदरूनी चर्चाओं और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुटता दिखाई दी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !