अवैध शराब परिवहन पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

0

 

अवैध शराब परिवहन पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

373 पौवा देशी शराब और दो मोटरसाइकिल समेत 1.33 लाख रुपये का मशरूका जब्त



उत्तम साहू,धमतरी, 26 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों से अवैध शराब का परिवहन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 373 पौवा देशी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 1,33,600 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिलों में कुछ व्यक्ति बोरी में अवैध शराब भरकर हटकेशर शराब भट्ठी की ओर से रत्नाबांधा की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने रत्नाबांधा-हटकेशर शराब भट्ठी रोड के पास घेराबंदी कर दोनों मोटरसाइकिलों को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान भानुप्रताप ध्रुव के कब्जे से 100 नग देशी प्लेन एवं 85 नग देशी मसाला शराब, कुल 33.84 बल्क लीटर, कीमत 16,500 रुपये तथा हेमन्त ग्वाल के कब्जे से 85 नग देशी प्लेन एवं 103 नग देशी मसाला शराब, कुल 33.30 बल्क लीटर, कीमत 17,100 रुपये बरामद हुई।

शराब परिवहन में प्रयुक्त Honda Shine क्रमांक CG 05 AC 4065 एवं CG 05 AE 7918 को भी जब्त किया गया। दोनों मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत 50-50 हजार रुपये है। इस तरह शराब और वाहनों सहित कुल 1,33,600 रुपये का मशरूका जब्त किया गया।

पुलिस ने मामले में महेश लछवानी (35), भानुप्रताप ध्रुव (20), मनीष जोशी (48) और हेमन्त ग्वाल (34) को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 205/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !