कोड़मूड़ पारा सांकरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 लीटर महुआ शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

0

 

कोड़मूड़ पारा सांकरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 लीटर महुआ शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू नगरी,धमतरी, 3 अगस्त। जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 1अगस्त को आबकारी विभाग ने सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़मूड़ पारा सांकरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए 08 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय उड़नदस्ता ने गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम कोड़मूड़ पारा सांकरा में प्रकाश ध्रुव (46 वर्ष), पिता रामलाल ध्रुव के घर पर विधिवत दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 08 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई, जिसे आबकारी विभाग ने जब्त कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59-क के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु, पुरुषोत्तम सिन्हा, आशीष ध्रुव, अजय राज कश्यप तथा आरक्षक प्रशांत यादव, सोमी पालेश्वर, नीरज चंद्राकर, भूषण वर्मा, राजकिशोर एवं वाहन चालक मिलेश का सराहनीय योगदान रहा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री की जानकारी तत्काल आबकारी विभाग को दें, ताकि प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !