छिपली के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण को लेकर बैठक सम्पन्न

0

 

छिपली के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण को लेकर बैठक सम्पन्न

अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर बनी सहमति, श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं से सहयोग की अपील



उत्तम साहू 

नगरी,छिपली। ग्राम छिपली स्थित प्राचीन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं नवनिर्मित भगवान भोलेनाथ शिव मंदिर परिसर में आहाता निर्माण (बाउंड्रीवाल) एवं सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर मंदिर समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के साथ अब तक प्राप्त आय-व्यय एवं आगामी निर्माण कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि मंदिर परिसर में ग्रिल (जाली) निर्माण के लिए अब तक 30 दानदाताओं द्वारा प्रति खंड 2100 रुपये की राशि सहयोग के रूप में प्रदान की गई है। प्राप्त सहयोग से 24 नग ग्रिल लगाए जा चुके हैं। आगामी चरण में शेष 16 नग में से 10 नग ग्रिल लगाए जाने का कार्य प्रस्तावित है।

मंदिर समिति ने इच्छुक दानदाताओं से अपने परिवारजनों की स्मृति में ग्रिल निर्माण के लिए सहयोग प्रदान कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। इसके साथ ही श्रद्धालु एवं भक्तजन अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराने के लिए अपनी यथाशक्ति छड़, सीमेंट, रेत, गिट्टी, श्रमदान अथवा सहयोग राशि प्रदान कर सकते हैं।

बैठक में आगामी कार्ययोजना के तहत मंदिर परिसर में टाइल्स लगाने, शेड निर्माण एवं सामूहिक शौचालय निर्माण सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को विकसित करने पर चर्चा हुई। इन कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग एवं आवश्यक पहल का निवेदन करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष हृदय लाल साहू, मंदिर समिति अध्यक्ष मदन पटेल, उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता तुलसीराम, सचिव सुखीराम नागरची, सहसचिव ओम प्रकाश देव, विशेष सलाहकार टिकेश साहू, प्रकाश पटेल सहित मंदिर समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं, ग्रामीणों एवं दानदाताओं से मंदिर परिसर के अधूरे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को पूर्ण कराने में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !