राजमिस्त्री विश्वकर्मा भवन निर्माण की मांग, शिव शक्ति राजमिस्त्री संघ ने विधायक अंबिका मरकाम को सौंपा आवेदन

0

 

राजमिस्त्री विश्वकर्मा भवन निर्माण की मांग, शिव शक्ति राजमिस्त्री संघ ने विधायक अंबिका मरकाम को सौंपा आवेदन

विधायक ने आवश्यक सहयोग एवं आश्वासन देने की बात कही



उत्तम साहू 

नगरी/मैनपुर। राजमिस्त्री समाज के सामाजिक एवं सामुदायिक विकास को लेकर शिव शक्ति राजमिस्त्री संघ, लिखमा-घुटकेल-मैनपुर-बोराई द्वारा राजमिस्त्री समाज के लिए विश्वकर्मा भवन निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र की माननीय विधायक महोदया को आवेदन सौंपा गया। संघ ने भवन निर्माण के लिए आवश्यक पहल करने तथा समाज को एक स्थायी स्थान उपलब्ध कराने की मांग रखी।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राजमिस्त्री समाज के लोगों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन हेतु स्वयं का भवन नहीं होने के कारण विभिन्न आयोजनों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि विश्वकर्मा भवन का निर्माण होता है तो इसका लाभ राजमिस्त्री समाज के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य लोगों को भी सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में मिल सकेगा।

आवेदन के माध्यम से संघ ने विधायक महोदया से मांग की कि क्षेत्र में राजमिस्त्री विश्वकर्मा भवन के निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर शासन स्तर से स्वीकृति एवं राशि उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाए। संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि विधायक महोदया द्वारा उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए भवन निर्माण के संबंध में आवश्यक सहयोग एवं आश्वासन दिया गया है। इससे संघ के पदाधिकारियों और समाज के लोगों में उत्साह है।

सामाजिक एकजुटता को मिलेगा बढ़ावा

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वकर्मा भवन केवल एक भवन नहीं होगा, बल्कि यह समाज की एकजुटता, सामाजिक गतिविधियों और आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का केंद्र बनेगा। यहां समाज के विभिन्न कार्यक्रम, बैठकें, सामाजिक सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। भवन बनने से समाज के लोगों को एक स्थायी मंच मिलेगा और आपसी समन्वय एवं भाईचारा भी मजबूत होगा।

शिव शक्ति राजमिस्त्री संघ पंजीयन क्रमांक 116314 के माध्यम से राजमिस्त्री समाज के हितों और सामाजिक विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संघ के सदस्यों ने कहा कि भवन निर्माण की मांग लंबे समय से समाज की प्रमुख आवश्यकताओं में शामिल रही है और विधायक से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद अब इसके पूरा होने की उम्मीद बढ़ी है।

ये पदाधिकारी रहे शामिल

इस अवसर पर शिव शक्ति राजमिस्त्री संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार निर्मलकर, सचिव नरेश कोसरे, उपाध्यक्ष छबि लाल यादव, कोषाध्यक्ष हरिशचंद्र नेताम, मंत्री रघुनाथ ध्रुव सहित कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद सिंह धुल, जोगेंद्र समरथ, हरिराम समरथ, नरेंद्र कुमार पटेल, ताराचंद यादव, हिमाचल साहू, घनश्याम वटी, घनश्याम यादव एवं रामचरण मरकाम उपस्थित रहे।

संघ के पदाधिकारियों ने विधायक महोदया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राजमिस्त्री समाज की इस महत्वपूर्ण मांग पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई होगी और क्षेत्र में जल्द ही विश्वकर्मा भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !