विश्व आदिवासी दिवस पर सर्व हिंदू समाज ने किया शोभायात्रा का भव्य स्वागत

0

 

विश्व आदिवासी दिवस पर सर्व हिंदू समाज ने किया शोभायात्रा का भव्य स्वागत

पुष्पवर्षा एवं श्रीफल भेंट कर आदिवासी समाज के लोगों का किया अभिनंदन, भाईचारे और सामाजिक एकता का दिया संदेश



उत्तम साहू 

नगरी। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का सर्व हिंदू समाज की ओर से आत्मीयता और उत्साह के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा के दौरान सर्व हिंदू समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया तथा श्रीफल भेंट कर विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

शोभायात्रा के स्वागत के दौरान आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश देखने को मिला। सर्व हिंदू समाज के सदस्यों ने कहा कि आदिवासी समाज देश और छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। उनकी परंपराएं, लोक संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली हमारी सांस्कृतिक पहचान को और समृद्ध बनाती हैं।



वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी सम्मान, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। विविधताओं के बीच एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है और ऐसे आयोजन सामाजिक एकता एवं सद्भाव को और मजबूत करते हैं।

शोभायात्रा के स्वागत कार्यक्रम में जसपाल सिंह खनूजा, संत कोठारी, रमेश साहू, यशवंत साहू, रवेद्र साहू एवं रूपेंद्र साहू सहित सर्व हिंदू समाज के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सर्व हिंदू समाज की ओर से समस्त आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !