नगरी..जंगल के रास्ते ओडिशा ले जाए जा रहे 32 गोवंश मुक्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

0

 

नगरी..जंगल के रास्ते ओडिशा ले जाए जा रहे 32 गोवंश मुक्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

मेचका पुलिस की कार्रवाई, बिना चारा-पानी के लाठी-डंडों से हांकते हुए ले जा रहे थे मवेशी


उत्तम साहू 

नगरी,धमतरी, 30 सितंबर 2026। धमतरी पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मेचका थाना क्षेत्र में 32 गोवंश को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मवेशियों को जंगल के रास्ते क्रूरतापूर्वक हांकते हुए ओडिशा के नवरंगपुर क्षेत्र की ओर ले जाया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर जिले में अवैध तस्करी एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मेचका पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बड़ी संख्या में मवेशियों को बिना पर्याप्त चारा-पानी दिए ग्राम अरसीकन्हार से खालगढ़ मार्ग होते हुए नवरंगपुर की ओर ले जा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल अरसीकन्हार-खालगढ़ मार्ग पर नहर से करीब 500 मीटर आगे जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान तीन लोगों को बड़ी संख्या में मवेशियों को हांकते हुए पकड़ा गया। मौके पर कुल 32 गोवंश बरामद किए गए, जिन्हें सुरक्षित संरक्षण में लिया गया।

पुलिस ने घनश्याम सेन (40), निवासी ग्राम जोबा, जिला गरियाबंद, देवशरण (52), निवासी ग्राम केराबाहरा, जिला गरियाबंद और ओंकार ठाकुर (32), निवासी ग्राम जोबा, जिला गरियाबंद को गिरफ्तार किया है।

बरामद गोवंश में 13 गाय, 6 बछड़े, 12 छोटे बछिया-बछड़े और एक बैल शामिल हैं। पुलिस ने इनकी अनुमानित कीमत करीब 82 हजार रुपये बताई है।

मामले में थाना मेचका में अपराध क्रमांक 08/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(d) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !