हिंन्छापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत भव्य आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न

0

 

हिंन्छापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत भव्य आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न

बच्चों को कपड़े, स्लेट-पेंसिल वितरित; विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा


उत्तम साहू 

नगरी, 29 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र रामनगर एवं हिन्हापुर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों को एक मंच पर जोड़ते हुए सेवा, सहभागिता और जागरूकता की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद सदस्य राजेश नाथ गोसाई की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्हापुर के सरपंच अमन कुमार ध्रुव ने की। विशेष अतिथि के रूप में किशन नाथ, लक्ष्मी ठाकरे तथा भाजपा मंडल महिला मोर्चा बेलरगांव की मंडल महामंत्री सुलोचना साहू उपस्थित रहीं।


इस अवसर पर जनपद सदस्य राजेश गोसाई ने आंगनबाड़ी के बच्चों को कपड़ों का वितरण किया। वहीं ग्राम सभा अध्यक्ष हेमीन अग्रवानी द्वारा बच्चों को स्लेट एवं पेंसिल प्रदान की गई। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र आने और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महिलाओं और ग्रामीणों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में मीना यादव ने प्रथम, लक्ष्मी साहू ने द्वितीय और रंभा श्रीमाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतियोगिता में महेश्वरी ने प्रथम तथा हिलेश्वरी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेताओं का उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन माहेश्वरी साहू ने किया। इस दौरान सुपरवाइजर साधना बोदले, उमादेवी, सुमरित ध्रुव, उषा कश्यप, तारनी, तिजबाई, सुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

समारोह में सत्यनारायण सिन्हा, मिथिलेश चनाप, हिलेश्वरी राजपूत, शिवबली ध्रुव, चंद्रहास ध्रुव, बिमला बाई ध्रुव, लता कांडरे, राधा, माला तथा एएनएम मोनिका साहू एवं कलिया राव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम ने ग्रामीणों में आपसी सहभागिता और सेवा भावना को मजबूत करने के साथ बच्चों एवं महिलाओं के लिए स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण का संदेश दिया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !