पेंशनर्स समाज नगरी जोन की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

0

 

पेंशनर्स समाज नगरी जोन की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों का होगा सम्मान, दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि



नगरी-सिहावा। छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज तहसील शाखा नगरी के भवन में पेंशनर्स समाज नगरी जोन कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील शाखा अध्यक्ष आर.एल. देव ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं भगवान श्रीगणेश के चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद तहसील एवं जोन पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान किया गया।

जोन प्रभारी एल.एस. गजपाल ने नगरी जोन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में पेंशनर्स समाज के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार आगामी उत्सव एवं महत्वपूर्ण दिवस मनाने तथा कार्यक्रमों का पालन प्रतिवेदन तहसील शाखा में जमा कराने पर चर्चा की गई।

बैठक में 1 अक्टूबर को वृद्धजन दिवस, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। इन कार्यक्रमों को उत्साहपूर्वक आयोजित करने तथा आयोजन के बाद पालन प्रतिवेदन जमा कराने पर सहमति बनी। वृद्धजन दिवस के अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान कर उन्हें भेंट प्रदान करने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक के अंत में इस वर्ष दिवंगत हुए नगरी जोन के पेंशनर साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन एस.पी. ग्वाले ने किया। आभार प्रदर्शन जोन प्रभारी एल.एस. गजपाल ने किया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !