संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं के संकल्प और विकास कार्यों के दम पर जीतेंगे चुनाव : अरुण सार्वा
करेली बड़ी खट्टी में भाजपा चुनावी कार्यालय का भव्य शुभारंभ, ठाकुर शशि पवार ने कार्यकर्ताओं को दी चुनावी रणनीति की सीख; बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का किया आह्वान
धमतरी। नगर पंचायत करेली बड़ी खट्टी में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को गति देने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 25 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। इस दौरान चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन, संगठन की एकजुटता और क्षेत्र के विकास को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा चुनाव प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा सहप्रभारी अरुण सार्वा, सहप्रभारी ज्योति भानु चंद्राकर और जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू रहे।
मुख्य अतिथि ठाकुर शशि पवार ने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति का मंत्र देते हुए कहा कि करेली बड़ी खट्टी ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में क्षेत्र के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भाजपा संगठन की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने, प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और बेहतर चुनावी रणनीति ही सफलता का आधार हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा सहप्रभारी अरुण सार्वा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और संकल्प के दम पर ही पार्टी हर चुनौती का सामना करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल पद और प्रतिष्ठा का विषय नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतने और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का अवसर है। संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं के संकल्प और सरकार के विकास कार्यों के दम पर भाजपा चुनाव में विजय हासिल करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की अपील की।
सहप्रभारी ज्योति भानु चंद्राकर ने कहा कि ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनने के बाद करेली बड़ी खट्टी में विकास की नई संभावनाएं पैदा हुई हैं। अब क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधाओं, सुनियोजित विकास और आधारभूत संरचनाओं के विस्तार की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की आकांक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए संगठनात्मक एकता बनाए रखने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहने की अपील की।
कार्यक्रम में नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग चार करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन का उल्लेख करते हुए महाविद्यालय, सीसी सड़क, नाली निर्माण सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की चर्चा की गई। नेताओं ने इन विकास कार्यों के लिए विधायक अजय चंद्राकर की पहल और संकल्प को भी रेखांकित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, जिला पंचायत सदस्य मीणा डेमू साहू, जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह राजपूत, आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक गोपी कश्यप, मालक राम साहू, श्याम साहू, जनपद पंचायत सभापति राजेश साहू, होरीलाल साहू, संतोष सोनी, कुशलकांत साहू, हेमंत साहू, प्रीत देवांगन, डॉ. चुम्मन साहू, सेवक जी, योगेश्वर साहू, डागेश्वर सोनकर, कृपा राम साहू, रामदयाल साहू एवं महेन्द्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं बूथ अध्यक्ष रोहित साहू, खुमेंद्र साहू, जीतेश्वर साहू, प्रदीप साहू, दानेश्वर सिन्हा, गौतम साहू, मुकेश सिन्हा, पोखन सिन्हा, श्यामलाल सिन्हा, भोजराम साहू, लक्ष्मण साहू, पदुमलाल साहू एवं मिथलेश सिन्हा सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी मौजूद रही।
चुनावी कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही करेली बड़ी खट्टी में भाजपा ने आगामी चुनाव के लिए संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मैदान में उतरने का संदेश दिया।

