घटुला के पास पिकअप वाहन दुर्घटना ग्रस्त कई लोग घायल नगरी अस्पताल में चल रहा है उपचार
शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे घर
उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया
धमतरी/नगरी - शादी समारोह से लौट रहे वाहन में हुवे भीषण सड़क हादसे में पिकअप सवार कई लोग घायल हो गये जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे की बाद मौके पर चीखपुकार अफरा–तफरी मच गयी,जानकारी के अनुसार हादसा सिहावा थाना इलाके के घटुला धान खरीदी के पास की बताई जा रही है।
जहाँ तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी और इस हादसे में कई लोग घायल हो गये जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से नगरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिकअप में सवार 20 से 22 लोग बोराई शादी समारोह में शामिल होने गये थे। वही वापस अपने गाँव गिधावा लौट रहे थे। उसी दौरान पिकअप घटुला में धान खरीदी केन्द्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी।
इस हादसे में पिकअप सवार कई लोग घायल हो गये। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।