भाजपा को बड़ा झटका.. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे कांग्रेस में शामिल
Author -
dabang chhattisgarhia
May 06, 2023
भाजपा को बड़ा झटका.. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे कांग्रेस में शामिल
उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया
रायपुर/भोपाल - मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र विधायक एवं पूर्व मंत्री दीपक जोशी अपनी पूर्व घोषणा के अनुरूप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में आज कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ले चुके हैं ।
विधानसभा चुनाव के इस वर्ष में जोशी का कांग्रेस के पाले में जाना महत्वपूर्ण राजनैतिक घटना है।बता दें कि कल जोशी अपने गृह जिला देवास में मीडिया के सामने दोहराया कि वे कांग्रेस की सदस्यता लेने के अपने फैसले पर अडिग हैं। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ दल भाजपा और उसके नेताओं पर अनेक आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी और उनके परिवार की लगतार उपेक्षा की जा रही है।
जोशी ने आज ट्वीट के जरिए अपने इरादे भी जाहिर करते हुए लिखा है, ”समय ही हर बात सिद्ध करेगा। ईमानदारी मेरी विरासत है, मेरी पूंजी है, वो मेरे साथ है। प्रणाम पिताजी, जय हिंद। जय परशुराम। जय श्रीराम।” इसके पहले केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने जोशी को भाजपा में बनाए रखने के भरसक प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।