बादल से गिरी मौत की बिजली महिला के साथ,12 बकरियों की मौत, तीन लोग घायल

0

 बादल से गिरी मौत की बिजली महिला के साथ,12 बकरियों की मौत, तीन लोग घायल 


रायपुर / गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बकरी चराने जंगल गई महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। गाज गिरने से 3 लोग झुलस भी गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 12 बकरियों की भी मौत हुई है।

मामला मरवाही ब्लॉक के अंडी ग्राम का है, जहां सोमवार को गांव की महिला अघनिया बाई मेश्राम (45 वर्ष) बकरियों को चराने के लिए जंगल में गई हुई थी, तभी अचानक गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए महिला बकरियों को लेकर पेड़ के नीचे रुक गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और महिला समेत सभी बकरियां इसकी चपेट में आ गईं। इससे महिला और 12 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं पेड़ के नीचे खड़े गांव अंडी के रहने वाले श्याम लाल, हेमंत नायक और प्रीति नायक भी झुलस गई, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें जिले में भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना जाहिर की गई है।



 



 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !