शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली में प्रवेश हेतु 13 जून तक कर सकते हैं आवेदन

0

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली में प्रवेश हेतु 13 जून तक कर सकते हैं आवेदन  


धमतरी / शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली में शैक्षणिक सत्र वर्ष 2022-23 के लिए कक्षा छठवीं में रिक्त 15 एवं कक्षा नवमीं में 03, कक्षा ग्यारहवीं में 02 सीटों में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आगामी 15 जून को सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक कन्या शिक्षा परिसर दुगली में आयोजित आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छात्राएं सादे कागज में आवेदन पत्र, बायोडाटा सहित आवेदिका का नाम, पिता का नाम, जाति, जन्म तिथि, निवास स्थान, कक्षा पांचवीं एवं दसवीं पास संस्था का नाम, ग्रेड एवं अन्य जानकारी और पांचवीं, दसवीं की अंकसूची के साथ 13 जून को शाम पांच बजे तक कार्यालय अधीक्षिका, आदिवासी कन्य शिक्षा परिसर दुगली में आवेदन जमा कर सकते हैं।

ज्ञात हो कि शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली पूरी तरह आवासीय है। यहां कक्षा पहली से बारहवीं तक कक्षाएं वर्तमान में संचालित हैं। परिसर में अध्ययनरत छात्राओं को शिष्यावृत्ति 750 रूपये एवं पोषण आहार के लिए 60 रूपये प्रति छात्रा की दर से प्रतिमाह प्रदान की जाती है। परिसर में प्रवेश के लिए 80 प्रतिशत सीट अनुसूचित जनजाति, 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं 05 प्रतिशत सीट सामान्य वर्ग हेतु आरक्षित है। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश के लिए पात्रता हेतु छात्राओं को न्यूनतम योग्यता पांचवीं में बी-ग्रेड एवं कक्षा ग्यारहवीं के लिए 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पात्र होंगे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !