घायल मां को गोद मे उठाकर कलेक्टोरेट पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, थाना प्रभारी पर भी लगाए गंभीर आरोप….

0

घायल मां को गोद मे उठाकर कलेक्टोरेट पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, थाना प्रभारी पर भी लगाए गंभीर आरोप….


रायपुर/ छत्तीसगढ़ के कोटा क्षेत्र की एक युवती सोमवार को अपनी घायल मां को लेकर कलेक्टोरेट पहुंची। वह मुख्य द्वार से लेकर कलेक्टर के कार्यालय तक अपनी मां को गोद में उठाकर लाई। उसने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म करने वाले के रिश्तेदारों ने उसके मां के साथ मारपीट की जिससे उसका पैर टूट गया। पैर में टांका भी लगा है। उन्होंने उसका महंगा मोबाइल भी तोड़ दिया। जब कोटा टीआई के पास रिपोर्ट लिखवाने गए तो उन्होंने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया।

सोमवार को दोपहर करीब 2:20 बजे एक युवती अपनी मां को गोद में उठाकर कलेक्टोरेट पहुंची। मां के हाथ में कलेक्टर के नाम आवेदन था। उसने अपनी आपबीती मीडिया को बताई। उसने बताया कि बलौदा बाजार भाटापारा जिले के एक युवक ने उसकी बेटी को झूठे प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। धारा 376 के तहत मामला कोर्ट में लंबित है।

कोर्ट में लंबित मामले को लेकर 30 मई को युवक के रिश्तेदार टीकाराम साहू और लक्ष्मण साहू ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसका पैर टूट गया। बेटी का मोबाइल भी तोड़ दिया। इसकी रिपोर्ट लिखाने गए तो कोटा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है, मामले में लीपापोती कर केस को दबाया जा रहा है। महिला ने कहा कि कोटा थाना प्रभारी और युवक के रिश्तेदारों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किए जाने के मामले में जांच व कार्रवाई की

 जाए।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !