दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत पूरे क्षेत्र में पसरा मातम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

0

दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, पूरे क्षेत्र में पसरा मातम, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल


रायपुर / इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रायपुर से निकलकर सामने आ रही है। जहां तालाब में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। उक्त मामला उरला थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार‌ घटना राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र के न्यू राजेन्द्र नगर से लापता दो सगे भाई आयुष 6 साल और आदर्श 4 साल की आज तालाब में तैरती हुई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बतया जा रहा है कि यह दोनों मासूम आज सुबह से ही लापता हो गए थे और परिजन इनकी खोजबीन कर ही रहे थे कि तालाब में इन दोनों की लाश मिली। 

घटना की सूचना के बाद उरला थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। एक ही परिवार के दो मासूमों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया है। साथ ही पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !