धमतरी-जिले में तीन दिनों से हो रही बारिश अब तक 163 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई
उत्तम साहू
धमतरी 27 जून 2023/ जिले में एक जून से अब तक 163.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक भखारा तहसील में 189.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं बेलरगांव तहसील में सबसे कम 96.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इसी तरह धमतरी तहसील में 183 मिलीमीटर, नगरी में 178.5 मिलीमीटर, कुरूद में 177.2 मिलीमीटर, मगरलोड में 174.3 मिलीमीटर और कुकरेल तहसील में 146 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
जिले में आज 93.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। धमतरी तहसील में सबसे अधिक 153.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं सबसे कम बेलरगांव तहसील मंे 14.2 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। कुरूद तहसील में 122.5 मिलीमीटर, मगरलोड में 116.2 मिलीमीटर, भखारा में 109 मिलीमीटर, कुकरेल में 107 मिलीमीटर और नगरी तहसील में 31.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।