कांकेर ब्रेकिंग.... नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर अपने ही साथी को मार डाला, मृत नक्सली पर 5 लाख का था इनाम

 कांकेर ब्रेकिंग.... नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर अपने ही साथी को मार डाला, मृत नक्सली पर 5 लाख का था इनाम  


रायपुर/कांकेर- जिले के धुर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा इलाके में नक्सलियों ने अपने ही साथी की गला रेतकर हत्या कर दी। नक्सली मानू दुग्गा अपनी ही साथी महिला नक्सलियों पर बुरी नजर रखता था, जिसके कारण उसे उसके ही साथियों ने मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक, मानू दुग्गा नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन 17 का सदस्य था, जिस पर 5 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। वो वर्तमान में किसकेडो एरिया कमेटी का सदस्य था। उसके ऊपर कई नक्सली वारदातों में शामिल रहने के आरोप हैं। उसकी आदत अच्छी नहीं थी और वो साथी महिला नक्सलियों पर गलत नीयत रखता था।

नक्सलियों की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि संगठन की महिलाओं ने मानू की शिकायत कई बार की, जिसके बाद उसे समझाइश भी दी गई थी, लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। वो संगठन की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करता था, साथ ही उनसे अश्लील बातें और हरकतें करता रहता था।

बयान में नक्सलियों ने कहा है कि जब मानू दुग्गा ने कई बार समझाने के बाद भी अपनी आदतों को नहीं बदला, तो फिर जन अदालत लगाकर उसकी हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद शव को नक्सलियों ने कोयलीबेड़ा के पास जंगल में फेंक दिया था। शव के पास से पुलिस ने पर्चा भी बरामद किया है।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !