वनांचल क्षेत्र सिंगपुर के किसान करेंगे धमतरी के सिहावा चौंक में चक्का जाम
किसान संघ ने लगाया जिला प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप
उत्तम साहू नगरी
धमतरी/ किसान संघर्ष संघ दक्षिण मगरलोड वनांचल सिंगपुर क्षेत्र अध्यक्ष रामायण सिन्हा ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बूढ़ा देव मंदिर परिसर सिंगपुर में आवश्यक बैठक रखा गया, बैठक में किसानों ने अपने स्थानीय मुद्दों को लेकर संगठन के माध्यम से पूर्व में शासन प्रशासन को अवगत कराते हुए ग्राम केरेगांव चौंक में चक्का जाम किया गया था, जिसमे जिला प्रशासन के प्रतिनिधि बनकर आई अनुविभागीय अधिकारी नगरी राजस्व सुश्री गीता रायस्त ने किसानों को आश्वस्त किया था कि किसानों के 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के उपस्थिति में किसानों के साथ एक सप्ताह के भीतर बैठक संपन्न करेंगे और 13 सूत्रीय मांगों पर लिखित पत्राचार करेंगे लेकिन आज तक जिला प्रशासन कि ओर से कोई पहल नहीं किया गया है जिसके कारण अब किसानों ने बैठक के पश्चात निर्णय लिया है कि आगामी दिनों में धमतरी के सिहावा चौंक में चक्का जाम किया जाएगा, चक्का जाम में महिला एवं पुरुष हजारों की संख्या में शामिल होंगे, किसान संघ ने कहा कि इसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी,अध्यक्ष सिन्हा जी ने बताया कि अपने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर गांव के बाद अब शहर में चक्का जाम करेंगे और अपने हक और अधिकार की लड़ाई जारी रखेंगे
क्या है किसानों की मांग
1. भुइंया साफ्टवेयर को यथावत रखा जाए ,जो की पटवारी से छीनकर एस डी एम को दे दिया गया है
2. फसल बीमा योजना से वंचित गांव मड़वापथरा,पठार, पिपरौद, मूलगांव, बेंद्राचुवा, सोनारिन दैहान,अंजोरा, मुडकेरा , भंडार वाडी, मारागाँव,सिंगपुर, सरई भदर गांव को योजना का लाभ मिले,
3. जिला केंद्रीय बैंक का शाखा सिंगपुर में खोला जाए जिसमे नगरी विकासखंड के दुगली,केरेगांव धान खरीदी केंद्र के किसानों का भी फायदा होगा।
4.सिंगपुर धान खरीदी केंद्र से अलग कर ग्राम सोनझरी में धान खरीदी केंद्र खोला जाए
5. सोडूड़ बांध का नहर विस्तार सिंगपुर क्षेत्र के 40 गांवों तक हो
6. मुलगांव और मोहेरा धान खरीदी केंद्र को प्राथमिक कृषि सहकारी समिति गठित किया जाए
7. केंद्रीय बैंकों द्वारा कृषि ऋण के लिए हर साल दस्तावेजों की मांग का समाधान किया जाए
8.मोबाइल नेटवर्क से छूटे हुए गांवों केकराखोलि, पालवाड़ी, मुरुमडीह, भोभलाबाहरा,पठार, मूलगांव, बेंद्रचूवा, पिपरौद, सोनारीन दैहन, गोबरापठार, गिरहोला में जियो कंपनी का नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराई जाए
9. लघु वनोपज प्रमुख वस्तुओं का समर्थन मूल्य में वृद्धि किया जाए जिसमे महुआ का सौ रुपया किलो,तेंदूपत्ता का सैंकड़ा एक हजार रुपया किया जाए
10. दुगलि से सिंगपुर बिरझुली मोहंदी मार्ग को अतिशीघ्र पूरा किया जाए जी की राजस्व क्षेत्र में ही किया जा रहा है
11. मुलगांव और मोहेरा के किसानों से बिजली विभाग द्वारा स्थाई कनेक्शन के लिए राशि लिए जाने के बाद भी कनेक्शन नही दिया गया है जिसे तत्काल दिया जाए
12राजीव गांधी न्याय योजना का जिन किसानों के खाते में राशि जमा नहीं हुआ है उस राशि को तत्काल जमा किया जाए
13 सरईभदर में तटबंध किनारे एक किलोमीटर तक अभी तक पार निर्माण नही हुआ है जिसे तत्काल पूर्ण किया जाए।
आज के बैठक में किसान संघर्ष संघ दक्षिण मगरलोड वनांचल सिंगपुर क्षेत्र के पदाधिकारी बैठक में अध्यक्ष रामायण सिन्हा,संरक्षक जगन्नाथ मंडावी,सरजू नेताम, भारत दीवान,उपाध्यक्ष सोमनाथ मंडावी, रुद्रकुमार साहू,सहसचिव गुमान साहू,कोषाध्यक्ष राधेलाल सिन्हा,सलाहकार उमेंद्र सिन्हा, धनजय साहू,किसान प्रमुख डोमार सिन्हा,दुखित ध्रुव,देशराम ध्रुव,मनोहर ध्रुव, रामभरोष, सुमेरसिंह नेताम पदाधिकारी शामिल थे।