धमतरी...कलेक्टर जनदर्शन में लोगों की समस्याओं का हुआ निराकरण

0

धमतरी...कलेक्टर जनदर्शन में लोगों की समस्याओं का हुआ निराकरण


धमतरी 12 जून 2023/ शासन की मंशानुरूप जिले के आमजनों की समस्या एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने आज दूर-दराज से आये ग्रामीणों की समस्या-शिकायतों संबंधी आवेदन लिये। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदन पत्रों का गुणवत्तापूर्वक और त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करें। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कलेक्टोरेट में आयोजित इस जनदर्शन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्या-शिकायतों के संबंध में कुल 83 आवेदन दिये। इनमें मुख्यतः गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, विद्युत कनेक्शन प्रदाय करने, भूमि विवाद, पेंशन, अवैध कब्जा हटाने, भूमि का पट्टा प्रदाय करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत कराने सहित अन्य मामलों के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से अधिकांश आवेदनों का निराकरण करने विभाग को आवेदन प्रेषित किये गये।

                                                                                                                                                                           

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !