रायपुर...बीजेपी को लगा बड़ा झटका, कई पदाधिकारियों ने छोड़ी पार्टी

0

 

रायपुर...बीजेपी को लगा बड़ा झटका, कई पदाधिकारियों ने छोड़ी पार्टी



रायपुर। रायपुर ग्रामीण जिला भाजपा में बदलाव के बाद कार्यकर्ताओं का गुस्सा फट पड़ा है। शुक्रवार को धरसींवा के सौ से अधिक पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आज भी यह क्रम चल रहा है, और अभनपुर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के पद छोडऩे की खबर आई है।

जिला ग्रामीण अध्यक्ष अनिमेष कश्यप (बॉबी) को हटाने के बाद से पार्टी में असंतोष फैल गया है। पार्टी ने कश्यप की जगह जिला पंचायत उपाध्यक्ष टंकराम वर्मा को अध्यक्ष बनाया है, लेकिन उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को धरसींवा विधानसभा मंडल के अलग-अलग मोर्चा-प्रकोष्ठ के तमाम पदाधिकारी, जिनकी संख्या सौ से अधिक है। इन सभी ने पद छोडऩे का ऐलान किया है। ये सभी मंडल अध्यक्ष राबिन साहू को हटाने का विरोध कर रहे हैं। सभी पदाधिकारी पार्टी दफ्तर पहुंचे, और प्रदेश कार्यालय मंत्री नरेशचंद्र गुप्ता को इस्तीफा सौंपा है।

अभनपुर से भी बदलाव पर विवाद हो रहा है। बताया गया कि युवा मोर्चा अध्यक्ष संचित तिवारी को कुछ दिन पहले ही हटाया गया था। इसके बाद से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में असंतोष है, और उन्होंने पद छोडऩे का ऐलान किया है। यहां भी युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं। इससे पहले टंकराम वर्मा को काफी विरोध का सामना करना पड़ा है।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !