10 साल से बिछड़ा पति अचानक पत्नी को मिला तो...महिला बिलख पड़ी
उत्तर प्रदेश के बलिया में एक महिला अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान अस्पताल के बाहर उसे जमीन पर बैठा विक्षिप्त व्यक्ति दिखाई दिया। जब महिला उसके नजदीक पहुंची तो वह उसका पति निकला, जो 10 साल पहले लापता हो गया था। पति को देखते ही महिला बिलख पड़ी और किसी बच्चे की तरह पति को संवारने और दुलारने लगी।
दरअसल, अस्पताल जाते वक्त महिला की सामने बैठे एक शख्स पर निगाहें गई, जिसकी दाढ़ी बढ़ी थी। उसने फटे-पुराने कपड़े पहने थे। महिला ने जब ध्यान से देखा तो उसे अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हुआ। वह शख्स कोई और नहीं बल्कि 10 साल पहले लापता हुआ पति था। जब महिला ने पास जाकर देखा तो वो उसका पति निकला। महिला अपने पति को इस हालत में देखकर उदास हो गई और पति से गले मिलकर रोने लगी इस घटना को देख कर आसपास के लोगों की भी आंखें भर आई