धमतरी 2009 के किसान आंदोलनकारियों को रमन सरकार में जेल भेजे गए किसानों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देंगे 5-5 लाख रुपए

0

 


धमतरी 2009 के किसान आंदोलनकारियों को रमन सरकार में जेल भेजे गए किसानों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देंगे 5-5 लाख रुपए 


उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

रायपुर 30 जुलाई 2023।राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे,प्रदेश किसान नेता घनाराम साहू,वेगेन्द्र सोनवेर, चिंतामणि साहू,जागेश्वर प्रसाद, केशरीमल,लालाराम वर्मा,चेतन देवांगन,गिरधारी ठाकुर,महेंद्र कौशिक,अशोक कश्यप,लीलाधर पटेल,दिनेश यादव ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा धमतरी 2009 में किसान आंदोलन में अचानक पुलिस और किसान पर हुए घटना को किसान विरोधी और डॉ.रमन सिंह सरकार की प्रशासनिकअक्षमता एवं तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख के गलत निर्णय चलते 34 किसानों सहित सैकड़ों किसानों को अमानवीय यातना दी गई और 85 दिन धमतरी जेल में रहने को मजबूर कर दिया।जिसमें से 8 किसान शहीद हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्च के अधिवक्ता किसान नेता श्री दीनदयाल वर्मा एवं स्व.पी.एस. दिवान अधिवक्ता ने निःशुल्क किसानों के लड़ाई लड़कर बाइज्जत बरी कराया है।राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री अनिल दुबे ने किसानों को दिए जा रहे अनुदान राशि का स्वागत किया है।साथ ही कहा कि घटना के खलनायक तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख,सपन चौधरी पर एफआईआर कर मुकेश गुप्ता, जी.पी.सिंग जिसे कार्यवाही करने की मांग की है।ज्ञात रहे राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे के शिकायत पर सपन चौधरी पर कार्यवाही की गई थी।किसानों में हर्ष है।


 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !