कर्मचारी अधिकारी 7 जुलाई को रहेंगे हड़ताल पर डीए,एच आर ए सहित पांच सूत्रीय मांग को लेकर.. हल्लाबोल

0

  कर्मचारी अधिकारी 7 जुलाई को रहेंगे हड़ताल पर डीए,एच आर ए सहित पांच सूत्रीय मांग को लेकर.. हल्लाबोल

रावणभांठा मैदान नगरी में करेगे धरना प्रदर्शन।



उत्तम साहू नगरी 

धमतरी/ नगरी-छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा द्वारा लंबित महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप भाड़ा भत्ता सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 07 जुलाई शुक्रवार को धरना स्थल रावणभांठा मैदान नगरी में धरना प्रदर्शन करेगे तथा रैली निकालकर मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी को सौपेंगे।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव ने कहा है कि कर्मचारी वर्ग लंबित महंगाई भत्ता तथा गृह भाडा भत्ता को लेकर लगातार संघर्षरत है ,बावजूद सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखी कर रही है ।सरकार 2018 से महंगाई भत्ता जो कर्मचारियों का हक है उन्हें देयतिथि से एरियर्स सहित नहीं दे रहा है इससे कर्मचारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है जिससे कर्मचारियों में बेहद आक्रोश व्याप्त है।आज भी राज्य के कर्मचारी केंद्र सरकार के कर्मचारियों से 9% महंगाई भत्ता पीछे हैं वही गृह भाड़ा भत्ता को भी सातवें वेतनमान के अनुरूप नहीं दिया जा रहा है ।संयुक्त मोर्चा के प्रमुख मांगों मे सातवें वेतनमान के आधार पर एच आर ए पुनरीक्षित किया जावे।राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान देयतिथि से महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जावे ।वेतन विसंगति के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने।कांग्रेस पार्टी के जन घोषणा पत्र अनुसार चार स्तरीय वेतनमान प्रदान करने।पुरानी पेंशन का लाभ प्रथम नियुक्ति से सेवागणना करने एवं पूर्ण पेंशन का लाभ अहर्तादायी सेवा 25 वर्ष करने तथा संविदा/दैनिकवेतनभोगी अनियमित कर्मचारियों को नियमितीकरण करना शामिल है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के आंदोलन में समस्त कर्मचारी अधिकारियों को शामिल होने की अपील छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव, दिनेश साहू यशवंत साहू अध्यक्ष वन कर्मचारी संघ,कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार साहू ,छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ अध्यक्ष महेंद्र कुमार बोर्झा,स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ अध्यक्ष तरुण कुमार साहू ,छगतृतीयवर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर ,शरीफ बेग मिर्जा अध्यक्ष सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, पदुमलाल साहू अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ ,सुरेश कुमार ध्रुवअजजा सेवक संघ ,बी पी चंद्रा जिलाध्यक्ष ,सुरेंद्र कुमार प्रजापति प्रतिनिधि पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ ,एन के बागड़े,आनन्द साहू अध्यक्ष जनपद कर्मचारी संघ,जे एल उइके,दुर्गेश साहू अध्यक्ष नगरपंचायत कर्मचारी संघ,अशोक ध्रुव महाविद्यालयीन कर्मचारी संघ,लता केसरी प्रतिनिधि पर्यवेक्षक संघ ,सुरेन्द ध्रुव अध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ,आर आर वर्मा,निखिल मेश्राम अध्यक्ष लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ,अनित ध्रुव अध्यक्ष सचिव संघ,कुलेश कुंजाम अध्यक्ष चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ सहित छःग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन,छःग कर्मचारी अधिकारी महासंघ,सर्व कर्मचारी शिक्षक संगठन एसोसिएशन फेडरेशन के अध्यक्ष ने किये है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !