कांकेर ब्रेकिंग... जमीनी विवाद में चचरे भाइयों ने कर दी भाई की हत्या.. आरोपी गिरफ्तार

0

 कांकेर ब्रेकिंग... जमीनी विवाद में चचरे भाइयों ने कर दी भाई की हत्या.. आरोपी गिरफ्तार 



रायपुर/ कांकेर - दो परिवारों के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद था। जिसके बाद मौका मिलते ही दोनों ने मिलकर उसकी जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है। पोड़गाव निवासी महेश मातलाम(42) बुधवार रात को खेत में बने मचान में सोने गया था। इसके बाद वह सुबह काफी देर तक लौटा ही नहीं। इस बीच गुरुवार सुबह उसका भाई खेत की तरफ गया था। उसने वहां देखा कि मचान के अंदर औंधे मुंह महेश सोया हुआ था। उसने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद भाई ने उसे जब पलटा तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी है। शरीर पर चोट के निशान थे। खून भी बह रहा था। इस पर उसने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। 

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पुलिस ने इस केस में हत्या के एंगल से ही जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस केस में सबसे पहले उसके परिजनों से पूछताछ की थी। पूछताछ में पता चला कि जमीन को लेकर उसका चेचेर भाई गोकुल मातलाम(28) और चमार सिंह मातलाम (25) से विवाद चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। 

पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों ने बताया कि हमारी पुश्तैनी जमीन पर महेश ने कब्जा कर लिया था। मांगने पर वह नहीं देता था। कई बार उससे हमने मांग की, लेकिन आए दिन वह विवाद करता था। इसलिए हमने उसे मारने के प्लान बनाया था। पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जानकारी शुक्रवार को सामने आ सकी है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी खेती किसानी का काम करते थे। मृतक भी खेती किसानी ही किया करता था। 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !