कलेक्टर ने श्रीमती रामकुंवर बाई को सौंपा 30 लाख रूपये का चेक

0

 

 कलेक्टर ने श्रीमती रामकुंवर बाई को सौंपा 30 लाख रूपये का चेक



उत्तम साहू 

धमतरी, 8 अगस्त 2023- कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज अपने कक्ष में जिले के ग्राम छाती निवासी श्रीमती रामकुंवर बाई को 30 लाख रूपयेे का चैक सौंपा। इस अवसर पर बैंक प्रबंधक एक्सीस बैंक श्री अंकित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्सीस बैंक और सरकार के मध्य अनुबंध है कि देश की सुरक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों की मृत्यु अगर किसी दुर्घटना में हो जाती है, तो उसे बैंक की ओर से 30 लाख रूपये तक का क्लेम दिया जाता है। इसी के परिपेक्ष्य में आज श्रीमती रामकुंवर बाई को 30 लाख रूपये का चेक प्रदान किया जा रहा है। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने श्रीमती रामकुंवर बाई से बातचीत की और कहा कि जो अपने बेटे को खोया है, उसकी भरपाई करना मुश्किल है, लेकिन इन पैसों से जीवन का राह आसान हो जायेगी। उन्होंने इन पैसों का सदुपयोग करने की समझाईश दी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !