चंद्रयान 3 की सफलता पर महिला मोर्चा धमतरी ने दी शुभकामनाएं
भारत पुनः सिरमौर बनने हेतु अग्रसर हुआ -- चंद्रकला पटेल
उत्तम साहू
धमतरी/ भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने आज इतिहास रचते हुए चंद्रयान तीन को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की, जिस पर भाजपा महिला मोर्चा धमतरी ने गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह सभी भारतीयों के लिए खुशी का क्षण है।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व चंद्रयान 2 जब असफल साबित हुआ तो देश के वैज्ञानिक हताश हो चुके थे, परंतु मोदी जी ने उत्साह वर्धन करते हुए कहा था कि सफलता असफलता जीवन का अभिन्न अंग है । आप असफलता को भूलकर चंद्रयान-3 की तैयारी कीजिए। और आज देश के अनुभवी वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों एवं मोदी जी की दृढ़ इच्छा शक्ति के चलते आज चंद्रयान 3 ने पूरे विश्व में एक अलग मुकाम हासिल किया है, जिसका प्रत्येक भारतीय नागरिक को गर्व है ।
आज चंद्रयान 3 के लैंडिंग के पूर्व पूरा विश्व भारत की ओर टकटकी नजर से देख रहा था, आज सफलता पूर्वक लैंडिंग होने पर विश्व के प्रथम पंक्ति के तीन देश भी भारत की शक्ति का लोहा मान रहे हैं, आज मोदी जी के नेतृत्व में देश में पूरे विश्व में भारत का परचम फहरा दिया है,और मोदी जी के सपने को भारतीय वैज्ञानिकों ने अपने हौसलों एवं साहसिक योग्यता से कर दिखाया है,जिसके कारण आज भारत का नाम पूरे विश्व में गुंजायमान हो उठा है, 14 जुलाई को जब चंद्रयान 3 ने उड़ान भरी थी तभी से एक सार्थक सफलता का अनुभव प्रत्येक भारतीय को हो रहा था, जगह-जगह पर पूजा प्रार्थना, हवन चल रहे थे जिसका नतीजा आज 6:05 पर सामने आया और चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की ।
मोदी जी के हौसलों पर, आज पूरे देश के नागरिक गर्वित हो रहे हैं और हर्ष से भारतीय वैज्ञानिकों का धन्यवाद दे रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और फिर से सिरमौर बनने के लिए अग्रसर हो चुका है।

