पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने किया मगरलोड थाने का आकस्मिक निरीक्षण

0

 


पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने किया मगरलोड थाने का आकस्मिक निरीक्षण

जुआ,सट्टा,अवैध गांजा, अवैध शराब एवं अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही करने के दिये सख्त निर्देश

थाना भवन,मालखाना,कंप्यूटर कक्ष,रोजनामचा,सहित अन्य रजिस्टर का किये निरीक्षण कर,साफ सफाई के लिए लगाई फटकार

उत्तम साहू 

धमतरी/मगरलोड - 31 अगस्त 2023 पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर ने आज मगरलोड थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने में दर्ज विभिन्न गंभीर अपराधों की जानकारी थाना प्रभारी उप निरीक्षक चन्द्रकान्त साहू से पेंडिंग अपराधों,शिकायत,मर्ग एवं लंबित अपराधों की पेंडिंग सूची का अवलोकन कर थाना प्रभारी सहित विवेचना अधिकारियों को फटकार लगाई एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण करने निर्देश दिया, थाने में सभी विवेचकों से किसके-किसके पास कितना प्रकरण लंबित है जानकारी ली गई एवं लंबित शिकायत,लंबित अपराध, लंबित मर्ग,लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने के सख्त निर्देश दिये गए।

साथ ही केस डायरी को प्रत्येक विवेचकों को अध्यन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस टीम को सतर्क रहकर मुस्तैदी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया या गया।थाना क्षेत्र में हुए अपराधों कि रोकथाम के लिए अपराधियों के विरुद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये।

 थाना मगरलोड के रोजनामचा,मालखाना, कंप्यूटर कक्ष,अपराधियों की सूची, कंप्यूटर कक्ष,अपराधों की जांच, फरार आरोपियों की जानकारी ली गई, एवं जवानों की समस्या,मकान की स्थिति,प्रथम सूचना पत्र,अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया वहीं उन्होंने मगरलोड क्षेत्र में जुआ सट्टा अवैध शराब ,गांजा एवं अपराधों को अंकुश लगाने के भी सख्त निर्देश दिये।

वहीं उपस्थित सभी विवेचकों से एस एस रोल एवं बीं सी.रोल के संबंध में जानकारी लिया गया। एवं चलन तहरीर,बी.सी. रोल ,एस एस.रोल जारी करने के निर्देश भी दिये।

इस अवसर पर एसडीओपी. कुरूद श्री कृष्ण कुमार पटेल,डीएसपी.परि.सुश्री विंकेश्वरी पिंदे, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा मगरलोड थाना प्रभारी उनि.चंद्रकांत साहू, करेली बड़ी चौकी प्रभारी एल. एस. मंडलेश्वर, स्टेनो अखिलेश शुक्ला, रीडर सउनि.दिनेश चंदेल,मगरलोड एएसआई. तेजू राम सिन्हा,अजय बनारसी, प्रधान आरक्षक गोपी चंद्राकार सहित थाना की स्टाफ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !