राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय पहुंचीं,

0

 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय पहुंचीं,

 संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्वागत किया।


रायपुर/ राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक वैभव से रूबरू हुईं और यहां की ऐतिहासिक पृष्टभूमि से जुड़ी पुरातन एवं संग्रहणीय वस्तुओं का अवलोकन किया।

उन्होंने छत्तीसगढ़ और अन्य क्षेत्रों से प्राप्त प्रागैतिहासिक पत्थर के औजारों, प्राचीन मूर्तियों, अभिलेखों, ताम्रपत्रों और सिक्कों का अवलोकन किया और संग्रहालय में रखी गई आदिवासी संस्कृति और आधुनिक शिल्प से संबंधित सामग्रियां के बारे में भी जानकारी ली।इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राष्ट्रपति के साथ संग्रहालय का अवलोकन किया।


राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन परिसर में पौधरोपण किया। श्रीमती मुर्मू ने पारिजात का पौधा लगाया और श्री हरिचंदन ने श्वेत चम्पा का पौधा लगाया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !