अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकान्त कौशिक को नई पदस्थापना के लिए दी गयी विदाई,

 

अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकान्त कौशिक को नई पदस्थापना के लिए दी गयी विदाई,

 कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने उपलब्धियों को सराहा


उत्तम साहू 

धमतरी 04 अगस्त 2023/ अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकान्त कौशिक को आज कलेक्ट्रेट परिवार एवं जिला अधिकारियों की ओर से बालोद में नई पदस्थापना के लिए भावभीनी विदाई दी गई। अपर कलेक्टर श्री कौशिक का स्थानांतरण अपर कलेक्टर के पद पर बालोद जिले में हुआ है। इस मौके पर कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान श्री चन्द्रकान्त कौशिक ने अपने परिश्रम से और अपनी लगन से कुशल प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया। राजस्व प्रबन्धन के लिए जिले को जो राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल हुईं, उनमें श्री कौशिक का अहम् योगदान भी शामिल है। 

 इस मौके पर अपने संबोधन में श्री कौशिक ने कहा कि धमतरी जिले में अपनी पदस्थापना के दौरान राजस्व विभाग के अलावा अन्य सभी विभागों के कार्याे को बहुत सरलता से किया। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के एवं पूर्ववर्ती कलेक्टरों के मार्गदर्शन में यह कार्य सहजता से हो पाया। राजस्व विभाग को भूमि प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड प्राप्त हुआ यह अवार्ड सबके सहयोग और समन्वय से यह संभव हो पाया। अपर कलेक्टर श्री कौशिक ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं, मेरी अच्छी स्मृतियों में धमतरी जिला हमेशा रहेगा। उन्होंने कर्तव्य निर्वहन में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों का ह्दय से धन्यवाद किया। 

 इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा उनके द्वारा कार्यों का लगातार फालोअप लेना और बारीक से मानिटरिंग करना प्रशंसनीय है। इन्होंने दी गयी जिम्मेदारियों को समन्वय के साथ बहुत अच्छा संपादन किया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य अधिकारियों ने भी अपर कलेक्टर श्री कौशिक के साथ जुड़े अपने-अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर एसडीएम धमतरी डॉ विभोर अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी, श्री रामकुमार कृपाल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दिव्या पोटाई, श्रीमती उमाराज के अलावा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !