स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विधायक की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में कराया गया भर्ती

 स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विधायक की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में कराया गया भर्ती



कांकेर/ 15 अगस्त के कार्यक्रम के बीच एक बड़ी खबर में आ रही है। दरअसल, कांकेर विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरहरदेव मैदान में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। 

आपको बता दें कि कांकेर के नरहरदेव मैदान में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक व संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी भी पहुंचे हुए थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !