जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम ने जरूरतमंदों के साथ मनाया अपना जन्मदिन
उत्तम साहू
नगरी- जनपद पंचायत नगरी की अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम ने विगत दिनों अपने जन्मदिन पर विभिन्न जरूरतमंद लोगों से मिलकर उन्हें आवश्यक सामग्री भेंट की। ग्राम अमाली निवासी वृद्ध गजरूराम मरकाम को छड़ी भेंट की। इसी तरह फरसियां निवासी उमेश्वरी और सुखियारी को कम सुनाई देने पर उन्हें कान में लगाने वाली मशीन की आवश्यकता थी। पता चलने पर उनके घर पहुँच कर उन्हें श्रवण यंत्र भेंट की,इसी तरह
ग्राम अमाली में रामचंद्र साहू की माता जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा में पहुँच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम, जनपद सभापति श्यामंत बिसेन, महामंत्री हृदय साहू, महेश साहू, अमरसिंह ध्रुव, अधिवक्ता आर पी साहू, तुलसी राम साहू, मोहित ध्रुव, सरपंच फरसियां मीना ध्रुव, गजेन्द्र यदुराज आदि साथ रहे।