जिला अस्पताल से महिला ने की बच्चे की चोरी..परिजनों ने मचाया हंगामा...आरोपी महिला सीसीटीवी में कैद

0

 जिला अस्पताल से महिला ने की बच्चे की चोरी..परिजनों ने मचाया हंगामा...आरोपी महिला सीसीटीवी में कैद 




 रायपुर / कोरबा जिला अस्पताल से गुरुवार को बच्चा चोरी हो गया। बच्चा चोरी करने वाली महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की तलाश में जुटी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कुरुडीह निवासी अंजू यादव तबीयत खराब होने के कारण जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती थी। उसके साथ उसका 4 महीने का बेटा भी था। पिछले 2 दिनों से एक अनजान महिला अक्सर अस्पताल में आती थी और अंजू के बच्चे को खिलाया करती थी। उसने बताया था कि उसका भी कोई परिजन अस्पताल में भर्ती है। वो उसी को देखने के लिए रोज अस्पताल आती थी। आरोपी महिला बच्चे की नानी के साथ भी काफी घुल-मिल कर बात करती थी। ऐसे में किसी को भी उस पर शक नहीं हुआ।

 गुरुवार को भी उसने बच्चे को खिलाने के बहाने अपनी गोद में उठाया। कुछ देर इधर-उधर घुमाने के बाद मौका देखकर अस्पताल से फरार हो गई। काफी देर तक बच्चा जब उसकी मां अंजू को नजर नहीं आया तो उसने महिला की तलाश शुरू की। परेशान परिजनों ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन से भी संपर्क किया। लेकिन बच्चा नहीं मिला जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इधर बच्चा चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर प्रबंधन और पुलिस भी सन्न रह गई। मौके पर तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस, क्राइम स्क्वॉड और जिला अस्पताल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो आरोपी महिला बच्चे को ले जाती हुए दिखाई दी। आरोपी महिला गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए हैं। बच्चे की मां और परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज देखकर उसकी पहचान की। पुलिस फिलहाल आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है। उनका कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !