आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत 3 घायल

0

 आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत 3 घायल 


ओडिशा. ओडिशा में आकाशीय बिजली कहर बनकर आसमान से गिरी है। जिससे राज्य के छह जिलों में बिजली गिरने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इन जिलों में शनिवार को भारी बारिश हुई थी। ओडिशा सरकार के एसआरसी विभाग ने बताया कि 6 जिलों में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए हैं। 

ओडिशा सरकार ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि अंगुल में 1, बलांगीर में 2, बौध में 1,जगतसिंहपुर में 1, ढेंकानाल में 1 और खोरधा में 4 की मौत और 3 घायल हुए हैं। 

 विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने बताया कि भुवनेश्वर और कटक शहरों सहित ओडिशा के तटीय क्षेत्र में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार दिनों में राज्य के कई हिस्सों में इसी तरह की स्थिति की भविष्यवाणी की है। कहा गया है कि साइक्लोन सर्कुलेशन ने मानसून को सक्रिय कर दिया है, जिससे पूरे राज्य में भारी बारिश हुई है। इधर, भुवनेश्वर और कटक के शहरों में दोपहर में 90 मिनट के अंतराल के दौरान क्रमशः 126 मिमी और 95.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। 




Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !