पेंशनरों के 6 माह का एरियर्स सहित 4% मंहगाई भत्ता देने की मांग

0

 पेंशनरों के 6 माह का एरियर्स सहित 4% मंहगाई भत्ता देने की मांग 

उत्तम साहू 

नगरी- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विगत दिनों पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों हेतु 4% महंगाई भत्ता जुलाई 23 से देय आदेश जारी किया गया है। जबकि केंद्र सरकार ने ये 4% मंहगाई राहत को जनवरी 2023 से देने के आदेश जारी किया है। राज्य सरकार इस तरह पेंशन एवं परिवार पेंशनरों के 6 माह का एरियर्स की राशि को दबा रही है। जिससे पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों में असंतोष व्याप्त है।

नगरी पेंशनर संघ के सदस्य महेंद्र नेताम ने राज्य शासन से मांग किया है कि जो 4% पेंशनर महंगाई भत्ता जारी आदेश में जनवरी 23 से जून 23 तक 6 माह का एरियर्स भुगतान सहित आदेश जारी की जाये। छत्तीसगढ़ सरकार के लगातार पांच वर्षों से केन्द्र सरकार द्वारा देय तिथि से एरियर भुगतान नहीं करने से पेंशनरों का हजारों रूपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !