विधानसभा चुनाव 2023 : धमतरी के सिहावा सीट में बढ़ी चुनावी सरगर्मी

0

 विधानसभा चुनाव 2023 : धमतरी के सिहावा सीट में बढ़ी चुनावी सरगर्मी

उत्तम साहू 

धमतरी / नगरी - विधानसभा चुनाव के लिए राजिम सीट से भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद सरगर्मिया बढ़ गई है । राजनीतिक दलों में एकाएक भाजपा केन्द्रीय समिति द्वारा छत्तीसगढ़ के 21 सीटों पर प्रत्याशी चयन से सत्तापक्ष कांग्रेस को सकते में डाल दिया है, आचार संहिता लगने के पहले अब कांग्रेस पार्टी से दावेदारी करने वाले सक्रिय हो गये है और अपनी दावेदारी पुख्ता करने राजनीतिक जोड-तोड़ शुरू हो गई है, 

सिहावा विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक लक्ष्मी धुव्र टिकट की दावेदारी में सबसे आगे चल रही है लेकिन इसमें सस्पेंस बरकरार है, पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार किसी नए चेहरे को प्रत्याशी बनाया जाएगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नया चेहरा को टिकट देने की वकालत की है

उल्लेखनीय है कि सिहावा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम के नाम के घोषणा के बाद प्रत्याशी बनने की चाहत में लगे दर्जन भर लोगों के चेहरे पर मायूसी छाई है, इधर कांग्रेस में सरगर्मी बढ़ गई है, विधायक लक्ष्मी धुव्र के कार्य शैली से अधिकांश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त है, कांग्रेस हाईकमान इस दफे साफ सुथरी छवि एवं नये चेहरे को मौका दे तो स्थिति कांग्रेस के पक्ष में होगी, टिकिट के दौड़ में पूर्व विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व मंत्री माधवसिंह ध्रुव की बेटी अमिता नेताम, और जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी टिकट के लिए प्रयासरत हैं, इसी के चलते मगरलोड जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति ठाकुर का नाम सामने आ रहा है, मगरलोड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता और छेत्र की जनता ने ज्योति ठाकुर को टिकट देने की मांग की है

 ज्योति ठाकुर से चर्चा करने पर वे कहती है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपनी दावेदारी पेश कर दी है, समाज प्रमुखों और कांग्रेस नेताओं के आशीर्वाद से यदि टिकट मिलती है तो वे पूरी दमखम के साथ मैदान में उतरेगी, लेकिन वे पार्टी से बगावत नही करेगी,अब देखना होगा कांग्रेस आला कमान किसे प्रत्याशी बनाती है, और अगला विधायक कौन होगा यह सवाल भविष्य के गर्भ में है...?




Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !