उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक प्रहलाद राम साहू को ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया

0

 उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक प्रहलाद राम साहू को ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया 

उत्तम साहू 

धमतरी/ नगरी:-जिला स्तरीय शिक्षा सम्मान समारोह मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत पुस्तक विवरण 2023 का आयोजन हरदिया साहू समाज भवन रत्न बंध धमतरी में किया गया इसमें जिला से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया इसी कड़ी में नगरी ब्लाक के शासकीय माध्यमिक शाला उमरगांव के उत्कृष्ट शिक्षक प्रहलाद राम साहू को महापौर विजय देवागन धमतरी दिव्यांगजन कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी जिला शिक्षा अधिकारी बृजेश बाजपेयी के द्वारा ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया,

शिक्षक प्रहलाद राम साहू को यह सम्मान उत्कृष्ट कार्य एवं बच्चों में रचनात्मक सृजनात्मक विकास शैक्षणिक गतिविधियों और सर्वगीण विकास के लिए बेहतर कार्य करने पर मिला । उन्होंने स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बेहतर कार्य करने के साथ ही पौधारोपण कर किचन गार्डन बनाया । इसके अलावा योग व्यायाम को बढ़ावा बालसभा खेलकूद स्काउट गाइड तथा स्वास्थ्य के लिए नशा मुक्त समाज प्रकृति संरक्षण भारतीय संस्कृति को बढ़ावा आध्यात्मिक शिक्षा नैतिक मूल्यों के विकास के लिए कार्य किया ।

संकुल लेवल पर मास्टर ट्रेनर्स के रूप में शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई है, इस उपलब्धियां के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.आर.साहू सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती एम.ध्रुव विकासखंड स्रोत समन्वयक आर.एल साहू संकुल प्राचार्य व्ही के कोराम संकुल समन्वय यशवंत लाल साहू माध्यमिक शाला उमरगांव के प्रधान पाठक श्रीमती एस प्रधान एवं समस्त शिक्षक स्टाफ एवं संकुल केंद्र उमरगांव के सभी शिक्षकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !