धमतरी जिले के 3 प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत

0

 


धमतरी जिले के 3 प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर दी गई पद्दोन्नति


*पुलिस अधीक्षक महोदय ने पदोन्नत हुए अधिकारियों को दिये बधाई एवं शुभकामनाएं*

उत्तम साहू 

धमतरी/ पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री आरिफ एच.हुसैन (भा.पु.से.)द्वारा आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2023 के अनुसार आज दिनांक-08/09/2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रशांत ठाकुर ने पद्दोन्नत हुए 03 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगा कर सहा उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है जिसमें प्रधान आरक्षक से सहा उप निरीक्षक बनाए गए 

01 श्री रमेश साहू

02 श्री लक्ष्मी नाथ निर्मलकर

03 रामकृष्ण साहू

 को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पद्दोन्नति प्रदान दिया गया।

पदोन्नत अधिकारी को पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर ने अवसर पर पदोन्नत अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है।

जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है।

जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत अधिकारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

इस अवसर पर एसडीओपी. धमतरी श्री के.के.वाजपेयी, मुख्य लिपिक श्री सनत वर्मा, स्टेनो श्री अखिलेश शुक्ला, स्थापना प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, पुलिस कार्यालय से अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने पद्दोन्नत हुए अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !