आसमानी बिजली का कहर एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों सहित 4 की गई जान,7 घायल
रायपुर/बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि खेत में काम कर रहे लोगों पर आकाशीय बिजली के चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक बच्ची एक महिला और दो पुरुष सहित कुल चार लोग शामिल है। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।
