भारतीय वन सेवा के अधिकारी सहित 55 प्रशिक्षु अधिकारी इको पार्क मेचका (सोंढूर) का किया भ्रमण
उत्तम साहू
धमतरी/ नगरी - छग प्रशासन अकादमी निमोरा रायपुर से 55 प्रशिक्षु ऑफिसर 8 आई.एफ.एस. 18 वित्त सेवा एवं 19 अधिनस्थ लेखा सेवा एवं नायब तहसीलदार राज्य सेवा के अधिकारीगण एक दिवसीय प्रवास पर सीता नदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद में अध्ययन भ्रमण करने सोंढूर पहुंचे, इस दौरान मेचका के ईकोपार्क सहित सोंढूर बांध, मुकुंद ऋषि आश्रम पहुंच कर अध्ययन भ्रमण किया गया,
उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद के उपनिदेशक वरुण जैन द्वारा प्रशिक्षणार्थी अधिकारीयों को वन्य प्राणी प्रभाग में चल रहे कार्य सहित ईको पर्यटन विकास वोटिंग ट्रैकिंग संयुक्त वन प्रबंधन समितियां की सहभागिता हाथी ट्रैकिंग अप 24-7 सतत गस्ती एवं ग्रामीणों को अलर्ट किए जाने के बारे में बताया गया अधिकारियों को मुकुंद ऋषि पहाड़ी में 22 सौ मीटर रनिंग ट्रैकिंग करवाया गया प्रशिक्षु अधिकारियों को ग्रामीणों को प्राप्त हो रही सुविधाएं तथा रोजगार के अवसर वृद्धि में ईको पर्यटन के महत्व तथा उनके प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गई
आगे बताया गया कि लगभग 45 हजार हेक्टेयर में वन अधिकार पत्रक व्यक्तिगत सामुदायिक एवं सामुदायिक संसाधन वितरण हुआ है दूसरी ओर अनाधिकृत रूप से लगभग पांच गांव में 505 हेक्टेयर क्षेत्र से अतिक्रमण भूमि मुक्त कराया गया है, सहायक संचालक एम.आर.साहू के द्वारा पहाड़ी ट्रैकिंग के दौरान क्षेत्र में पाए जाने वाले जय विविधता का परिचय कराया गया पहाड़ी के टॉप पर मुकुंद ऋषि आश्रम में ग्राम मेचका के वन प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष एवं सदस्य जोहनलाल एवं रवि शंकर नेताम द्वारा मुकुंद ऋषि का आध्यात्मिक महत्व का सुंदर वर्णन अफसर के समक्ष किया गया पहाड़ी के शीर्ष में पहुंचकर नीचे का नजारा एवं सोंढूर बांध की सुंदरता का सभी लोगों ने लुप्त उठाया वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कार्य शैली को समझने के लिए प्रोजेक्टर से मूवी का प्रदर्शन किया गया तथा भोजन में जंगल क्षेत्र में खाए जाने वाले कंदमूल सेम्हर कंद सेमर मसूली सम्मिलित किया गया शाम को बांध में वर्ल्ड वाचिंग किया गया, इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थी अधिकारीगण एवं प्रशिक्षण संचालक प्रशासन अकादमी निमोरा के सहायक संचालक श्रीमती सीमा सिंह ने इस बेहतरीन कार्यक्रम के लिए वन कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया, इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सीतानदी परिक्षेत्र के श्री बीएस देवांगन एवं रिसगांव परिक्षेत्र से तारम, श्री सरस साहू, ड्रोन ऑपरेटर निशांत एवं तीनों परिक्षेत्र सीतानदी रिसगांव एवं अरसीकन्हार के समस्त अधिकारी कर्मचारी, सहित वन प्रबंधन समिति एवं ग्राम मेचका के महिला समूह सदस्य उपस्थित रहे


