महिला एवं बाल विकास विभाग का ग्राम जोरातराई में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम

0

 महिला एवं बाल विकास विभाग का ग्राम जोरातराई में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम 

ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक कर मतदान करने किया प्रेरित

उत्तम साहू 

धमतरी/ नगरी -महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा धमतरी जिले के नगरी परियोजना के अंतर्गत दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के ग्राम जोरातराई में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में ग्राम के महिला पुरूष एवं युवाओं को चुनाव में अवश्य रुप से मतदान करने प्रेरित किया, कार्यक्रम में बताया गया कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। जिसका अर्थ यह है कि यहां की सरकार लोकतंत्र के नियमों के आधार पर चुनी जाती है, 5 वर्षों में एक बार होने वाले चुनाव में जनता की विशेष भूमिका रहती है। 

जनता के मतों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि ही राष्ट्र का संचालन करते हैं, सरकार चुनने की यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है,अपना प्रतिनिधि चुनने में जनता स्वयं जिम्मेदार होती है,इसलिए लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान का विशेष महत्व है,मतदान की शक्ति को समझना प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है।लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत प्रत्येक व्यक्ति को वोट देने का अधिकार है, आप सभी मतदान कर एक अच्छे नागरिक होने का परिचय देते हुए अपने मतों का प्रयोग अवश्य करें, गौरतलब है कि पूर्व के वर्षों में जोरातराई पोलिंग बूथ में विभिन्न चुनावों में मतदान का प्रतिशत कम रहा है, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में पर्यवेक्षक निशाबाला भौतेकर,आगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, ग्राम के सरपंच, ग्राम पंचायत पंच और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !