माध्यमिक शाला- गोरेगांव में शिक्षक दिवस मनाया गया
उत्तम साहू
नगरी-संकुल केंद्र -अमाली अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला गोरेगांव में आज 5 सितंबर 2023 को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के 136 वे जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।
उल्लेखनीय है कि भारत देश में गुरुओं को हमेशा से विशेष स्थान दिया गया है। यहाँ तक कि उन्हें भगवान और माता-पिता से भी ऊपर माना गया है। ऐसे में शिक्षक दिवस भारत देश में कोई आम दिन नहीं रह जाता। देश भर में शिक्षकों और गुरुओं के प्रति अगाध आस्था है जिसके चलते उनको बहुत सम्मान दिया जाता है और शिक्षक दिवस भारत में विशेष महत्व का दिन बन जाता है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधान पाठक कौशल प्रसाद साहू, शिक्षक गण- राकेश कुमार कोसरिया, गीतांजलि मेश्राम, आरती साहू, सायंती सरकार अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से थे। बाल कैबिनेट द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी छात्राओं के द्वारा समस्त गुरुजनों का सम्मान किया गया।
,,मिट्टी से जिसने सोना बनाया,
जिंदगी को जीना सिखाया।
लक्ष्य भेदने का जिसने मार्ग दिखाया,
उस गुरु को शत-शत प्रणाम
इस अवसर पर प्रधान पाठक के.पी. साहू ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के 135 वां जन्मदिन पर केक काट कर उनके संपूर्ण जीवन वृतांत पर प्रकाश डालते कहा कि 1909 में दर्शनशास्त्र के सहायक अध्यापक के रूप में इनका नियुक्ति हुआ। इसके बाद भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति पद पर आसीन रहे, 5 सितंबर 1962 से उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।
शिक्षक सिर्फ किताबें ज्ञान नहीं देते, बल्कि हमें उनके जीवन का अनुकरण करना चाहिए। महापुरुषों की जीवनी हमें अच्छा इंसान बनने में मदद करते हैं शिक्षकों के मेहनत और लगन के कारण व्यक्ति का मानसिक विकास होता है। इस मौके पर समस्त छात्र-छात्राओं को खीर पुड़ी परोसा गया।कार्यक्रम का संचालन छात्र प्रतिनिधि तनुजा नेताम वह आभार व्यक्त शाला नायक दिवाकर साहू ने किया।

