हिंदी दिवस...शा.सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में हर्षोल्लास से मनाया गया ....

0

 हिंदी दिवस...शा.सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में हर्षोल्लास से मनाया गया ....

उत्तम साहू 

नगरी/ शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य आर.आर.मेहरा के निर्देशन एवं हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अंबा शुक्ला के मार्गदर्शन में हिंदी विभाग द्वारा दिनांक 15 /09 /2023 को हिंदी दिवस बड़े धूमधाम एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के जाने-माने साहित्यकार श्री चंद्रशेखर शर्मा जी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आर.आर.मेहरा ने इस अवसर पर कहा की भारत के संविधान ने देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी को 1950 के अनुच्छेद 343 के तहत देश की आधिकारिक भाषा के रूप में 1950 में अपनाया।

 इसके साथ ही भारत सरकार के स्तर पर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाएं औपचारिक रूप से इस्तेमाल हुईं। 1949 में भारत की संविधान सभा ने देश की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाया। वर्ष 1949 से प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है,विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गेश नंदिनी एवं प्रदीप जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्वानों ने कविता पाठ कर समकालीन समसामयिक संदर्भों एवं हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला। श्री चंद्रशेखर शर्मा जी ने हिंदी गौरव गान, चित और पट ,पंगत जैसी व्यंग कविताओं का पाठ कर सारी सभा को हास्य रंग में डुबो दिया श्री प्रदीप जैन एवं श्रीमती दुर्गेश नंदिनी ने हिंदी के महत्व और उसके प्रयोग पर प्रकाश डाला

 हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अंबा शुक्ला ने हिंदी भाषा को भारत मां का कंठ हार बताया डॉ. गायत्री साहू ने हिंदी के प्रयोग पर विशेष बल दिया हिंदी विभाग के कर्मठ विद्यार्थी दीपेश निषाद ने प्रभावपूर्ण मंच संचालन से पूरे सभा में ओजस्विता का संचार कर दिया। हिंदी विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सभी विद्यार्थियों ने नृत्य एवं संगीत के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति अपना सम्मान बड़े ही उत्साह से प्रदर्शित किया एवं स्वरचित कविताएं भी प्रस्तुत कीं। सभा में हिंदी विभाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनके रचनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. गायत्री साहू, डॉ.ममता, सरोज डॉ. शिवेंद्र धुर्वे ,श्री सौरभ पांडे ,श्री प्रमोद चौरे सहित अन्य प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !