कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की पहली लिस्ट जल्द होगी जारी, CM बघेल ने दिए संकेत

0

  कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की पहली लिस्ट जल्द होगी जारी, CM बघेल ने दिए संकेत




रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की पहली लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। इस बात का संकेत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिये हैं। सोमवार को बीजापुर दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होनें मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रक्रिया चल रही है, कुछ बैठके होने के बाद जल्द ही पहली लिस्ट जारी किए जायेंगे।

पार्लियामेंट स्पेशल सेशन को लेकर सीएम ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन की बात कर रहे है पता नहीं क्या क्या करेंगे। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्रीय नेता लगातार आ रहे है, गृहमंत्री के आने पर भीड़ इक्कठा नही होता,वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि 21 को प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आ रही हैं और 28 को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आंएगे। सीएम ने बताया कि राहुल गांधी का कार्यक्रम 25 को बना था लेकिन तारीख आगे बढ़ गई है।







Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !