पुलिस अधीक्षक ने राजपत्रित पुलिस अधिकारी,थाना प्रभारियों एवं विवेचना अधिकारियों की ली समीक्षा मिटिंग

0

 


 पुलिस अधीक्षक ने राजपत्रित पुलिस अधिकारी,थाना प्रभारियों एवं विवेचना अधिकारियों की ली समीक्षा मिटिंग

चुनाव के संबंध में दी गई प्रशिक्षण एवं पूर्व मिटिंग में दिये गए निर्देशो के परिपालन के संबंध में कि गई समीक्षा 

उत्तम साहू 

सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रों में अवैध शराब, नशीले पदार्थों,अवैध हथियारों,प्रतिबंधक कार्यवाही किये जाने के दिये निर्देश

 CAPF बलों के ठहरने एवं मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते आवास व्यवस्था करने के दिये निर्देश*  

धमतरी / पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के द्वारा आज समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी सहित विवेचना अधिकारियों कि मिटिंग ली गई,जिसमें चुनाव के संबंध में प्रशिक्षण भी दिये गए।

चुनाव संबंधी जानकारी एवं कानून व्यवस्था से संबंधित अन्य जानकारी,चुनाव संबंधी शिकायत/अपराधों कि जानकारी।MCP.लगाने के दौरान पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिये गए। CAPF बलों के ठहरने के लिये उसके मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भवनों को चिन्हांकित करने के निर्देश दिए गए। जिला बदर,रासुका एवं गुंडा बदमाशों के उपर प्रभावी कार्यवाही करते हुए बाउन्ड ओवर एवं अन्तर्राज्यीय सीमा पर स्थापित जाँच नाकों पर प्रभावी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये। एवं गंभीर अपराधों की अद्यतन स्थिति एवं लंबित रहने के कारण सहित समीक्षा कि गई।

लघु एवं प्रतिबंधात्मक मामलों की कार्यवाही के संबंध में थानावार जानकारी ली गई एवं लंबित मर्ग,लंबित शिकायत लंबित अपराधों,लंबित विभागीय जांच एवं प्राथमिक जांच की स्थिति के संबंध में जानकारी लेकर समीक्षा कि गई एवं महत्वपूर्ण निर्देश दिये गए। एवं सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रों में अवैध शराब, नशीले पदार्थों,अवैध हथियारों,प्रतिबंधक कार्यवाही किये जाने के भी दिये सख्त निर्देश। सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने अनुभाग के थाना क्षेत्रों में जुआ,सट्टा,एवं अवैध शराब,गांजा अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये। गुंडा,बदमाशों,निगरानी बदमाशों कि सूची तैयार कर जिलाबदर की भी कार्यवाही अधिक से अधिक करने के निर्देश दिये गये।समंस एवं स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों कि अधिक से अधिक तामिल करने के निर्देश दिये गए।

अपरधिक तत्वों के विरुद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चुनाव सबंधी पत्रों कि जानकारी सभी थाना क्षेत्रों से प्राथमिकता से भेजने के निर्देश दिये। साथ ही प्रोजेक्टर में पीपीटी के माध्यम से चुनाव के संबंध में जानकारी देकर प्रशिक्षण दी गई। 

उक्त समीक्षा मिटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह,उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश साव,डीएसपी. एसजेपीयू.सुश्री नेहा पवार,समस्त थाना/चौकी प्रभारी,शिकायत सेल प्रभारी, महिला सेल प्रभारी,कंट्रोल रुम प्रभारी,स्टेनो अखिलेश शुक्ला,चुनाव सेल प्रभारी,डीएसबी प्रभारी, डीसीबी प्रभारी,ओएम,रीडर सहित समस्त शाखा प्रभारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !