सिहावा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम ने दिया मानवता का परिचय

0

 सिहावा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम ने दिया मानवता का परिचय


उत्तम साहू 

नगरी- विधानसभा सिहावा भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम नें सड़क पर बाइक सवार घायल युवक को देखकर अपनी वाहन रोक कर नजदीकी अस्पताल में अपनी वाहन से ले जाकर उपचार कराया। धमतरी नगरी मेन रोड के ग्राम गोहाननाला में मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी जिसमें बाइक चालक को गंभीर चोट आई थी। 

उसी वक्त मेन रोड से गुजरते हुए श्रवण मरकाम जी ने देखा कि रोड में भीड़ लगी हुई है इस दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाया और अपने निजी वाहन से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगली में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां श्रवण मरकाम ने अस्पताल के कर्मचारियों को अच्छे से घायल का उपचार करने निर्देषित किया,बताया जा रहा है दुघर्टना ग्रस्त बाइक चालक का नाम रतनू यादव है व बालोद जिले के गुरुर निवासी है


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !