ब्रह्माकुमारी अखिलेश बहन ने वन विभाग के कर्मचारियों को बांधी राखी...

0

 ब्रह्माकुमारी अखिलेश बहन ने वन विभाग के कर्मचारियों को बांधी राखी... 

उत्तम साहू 

धमतरी/मगरलोड - प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मगरलोड की संचालिका राज योगिनी ब्रह्माकुमारी अखिलेश दीदी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वनपरिक्षेत्र उत्तर सिंगपुर में पदस्थ सभी कर्मचारियों को राखी बांधी, तत्पश्चात इश्वरी संदेश में ब्रम्हकुमारी अखिलेश बहन ने राखी की इस पवित्र पर्व को लेकर बताया कि आत्मा और परमात्मा के प्यार का बंधन ही रक्षाबंधन है।

 यह पवित्रता और बहनों की सुरक्षा का दिन है। यह पर्व मर्यादा के बंधन का पर्व है। उन्होंने रक्षाबंधन पर्व पर अहंकार,नफरत,दुख, अशांति,डर, एवं हर गलत सोच, बोल और कर्म से अपनी रक्षा करने का संकल्प दिलाया उन्होंने रक्षा बंधन का शाब्दिक अर्थ समानता, समर्पण और प्यार की भावना से भरपूर यह पर्व हमें एक दूसरे के प्रति आदर्श संबंधों की महत्वपूर्णता को याद दिलाता है। इस त्योहार के माध्यम से हम भाई-बहन के बंधन को मजबूती देने के साथ-साथ परिवार के बंधनों को मजबूती प्रदान करते हैं। 

इस अवसर पर वन विभाग के सभी कर्मचारी,ब्रह्मा कुमार भाई एवं बहने उपस्थित रहे



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !