सीएमएचओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर लोगों को टी.बी.एवं आयुष्मान कार्ड की दी जानकारी

0

 

 सीएमएचओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर लोगों को टी.बी.एवं आयुष्मान कार्ड की दी जानकारी 

उत्तम साहू 

धमतरी 2 सितंबर 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार मंडल के द्वारा अकलाडोंगरी एवं मोंगरागहन ग्राम पंचायत क्षेत्र अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र, पी.एच.सी. एवं स्कूलों में भ्रमण कर टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायतो में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण स्थानीय सरपंच एवं सचिव की उपस्थिति में किया गया। 

 शिविर में संभावित 42 टी.बी. मरीजों एवं अन्य मरीज शुगर, बी.पी. का भी जांच एवं उपचार किया गया। साथ ही 5 लोगों, जिनका आयुष्मान कार्ड नही बना था उनका कार्ड बनाया गया व लोगों को टी.बी. एवं आयुष्मान कार्ड के विषय में विस्तृत जानकारी दिया गया। जिला में जनवरी 2023 से अगस्त 2023 तक कुल टी.बी. के उपचाररत मरीजों की संख्या 916 है। टी. बी. बीमारी के लक्षण के रूप दो सप्ताह से अधिक बलगम के साथ खांसी, खुन का आना, शाम व रात को बुखार का रहना, भूख कम लगना लगातार वजन में कमी, टी.बी के सामान्य लक्षण है, समय पर जांच एवं डॉट्स पद्धति उपचार से टीबी का रोग पूर्णतः ठीक हो जाता है। सरकारी अस्पतालों में जांच, उपचार की दवाईयां पूर्णतः निःशुल्क दिया जाता है। नि-क्षय पोषण योजना के तहत शासन द्वारा टीबी के मरीजों को टीबी इलाज की पूरी अवधि तक पोषण सहायता के रूप में हर महीने 500 रू उनके खाते में ट्रांसफर डीबीटी से किया जाता है। टीबी रोग से संबंधित अधिक जानकारी हेतु निःशुल्क टोल फ्री नंबर 1800116666 एवं 104 डायल कर एवं टीबी आरोग्य ऐप डाउनलोड कर और अधिक जानकारी ले सकते है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !