हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुर में साइकिल वितरण

0

 हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुर में साइकिल वितरण



उत्तम साहू 

नगरी - समीपस्थ हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुर में विगत दिनों छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण योजना निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा नवमी में अध्ययनरत 16 बालिकाओं को सायकल प्रदान किया गया। निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उदय लाल सेन विधायक प्रतिनिधि, हुलार सिंह वट्टी, पूर्व अध्यक्ष घसियाराम वट्टी ,गिरधर सिंह पटेल, पूर्व सरपंच लक्ष्मण सिंह नेताम,देवलाल कुंजाम, के द्वारा छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रभारी प्राचार्य आर के टंडन व्याख्याता डी एस ध्रुव, समन्मक वाय0 एस0 राजपूत, राजेश्वरी कुंजाम, योगिता कतलम, सुनीता कोसरे, नीलम शांडिल्य तरूणी लता साहू ,कंचन, मोहन निषाद, कामिनी बघेल, लक्ष्मी नाथ ओटी सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक राजपूत ने की व आभार व्यक्त प्राचार्य द्वारा किया गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !