पाटन विधानसभा के लगभग 500 लोगों ने किया जोगी कांग्रेस में प्रवेश
पाटन की जनता ने कहा पाटन की मजबूरी है अमित जोगी जरूरी है
विकास के नाम पर पाटन में सड़क बनाया, लोगों का जीवन स्तर आज भी जस की तस
पाटन की जनता की भावनाओं का सम्मान, मेरे चुनाव लड़ने का अंतिम फैसला लेगी पार्टी - अमित
पाटन की लड़ाई लड़ेगी जोगी कांग्रेस - अमित
उत्तम साहू
रायपुर, छत्तीसगढ़ दिनांक 17 सितंबर 2023 । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के लिए आज का दिन विशेष रहा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन की सैकड़ो लोग आज राजधानी रायपुर स्थित जोगी निवास में पहुंचकर पार्टी अध्यक्ष श्री अमित जोगी से भेंट करते हुए ज्ञापन सौंपा और अमित जोगी को पाटन विधानसभा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया। पाटन विधानसभा के विभिन्न ब्लॉकों बूथों और गांव गांव से पहुंचे लोगों ने कहा की *पाटन की मजबूरी है अमित जोगी जरूरी है* पाटन में ऊपर से चमचमाती हुई सड़क तो दिखाई देती है पर अंदर की गरीबी और भूखमरी सरकार को दिखाई नहीं दे रही है। बीते 5 सालों में विकास के नाम पर सिर्फ सड़क बनाया गया लेकिन लोगों के जीवन से जीवन स्तर को ऊंचा नहीं उठाया गया। इसलिए आप पाटन से चुनाव लड़ें और पाटन को न्याय दिलाए। इस दौरान अमित जोगी ने कहा 15 साल भाजपा और 5 साल कांग्रेस पार्टी दोनों ने मिलकर छत्तीसगढ़ को लूटने का किया काम किया है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र होने के कारण पाटन की जनता को काफी उम्मीद थी कि पाटन के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा पर पाटन विधानसभा में गली-गली में शराब की गंगा बह रही है लोग गरीबी और भुखमरी से त्रस्त है । रही बात पाटन विधानसभा से चुनाव लड़ने की तो आप सभी के भावनाओं का सम्मान है, आप सभी का आभारी हूं कि आप लोग मुझे पाटन से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिए है परंतु मैं कहां से चुनाव लड़ूंगा इसका अंतिम फैसला मेरी पार्टी की ओर कमेटी तय करेगी । मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं कि पाटन की लड़ाई हम लड़ते रहेंगे और आप लोग को न्याय दिलाने का काम करेंगे।
आज पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी ने पाटन विधानसभा के सभी ब्लॉक, बूथों और गांव गांव से आए हुए सर्व समाज के लोगों को गुलाबी गमछा पहनकर पार्टी में प्रवेश करवाया और सदस्यता दिलाई जिसमें प्रमुख रूप से शीतकरण महिलवार, रामस्वरूप वर्मा कोमल चंद्राकर लक्ष्मीकांत तिवारी रमेश कुमार रोहित कुमार बंजारे राम कुर्रे चंद्रिका बघेल अजय कोट चेतन साहू रामचंद्र वर्मा मेघनाथ पाटिल मानता कुमार राजेंद्र बघेल निखिल बघेल सीता बघेल कारण बघेल भुवन जोगी सुनील वर्मा टीकम सिंह सोहन साहू त्रिलोचन यादव पंकज चेतन साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जोगी कांग्रेस में शामिल हुए उपस्थित थे।


